गाजीपुर।किसानों के समर्थन में सपा के दिग्गजों ने, निकाला ट्रेक्टर रैली

 गाजीपुर।किसानों के समर्थन में सपा के दिग्गजों ने, निकाला ट्रेक्टर रैली 



रजनीश कुमार मिश्र गाजीपुर।किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रयाध्य अखिलेश यादव के आवाह्न पर पुरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं  द्वारा 26 जनवरी को  ट्रेक्टर रैली नीकली गई। इसी के तहत गाजीपुर जनपद में भी सपा के दिग्गज नेताओं, पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह,विधायक विरेंद्र यादव, महेंद्र चौहान ने भी सैकड़ो ट्रेक्टर व कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेक्टर रैली निकाल किसानों का समर्थन किया।  ने ट्रेक्टर पर राष्ट्रीय झंडा व पार्टी का झंडा लगा काला कानून वापस हो,26 जनवरी जिन्दाबाद, भारत माता की जय नारों के साथ जनपद के सभी तहसीलों पर पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे।

सदर विधानसभा से पार्टी अध्यक्ष रामधारी यादव ने किया नेतृत्व 

गाजीपुर जनपद के सदर विधानसभा से पार्टी अध्यक्ष रामधारी यादव ने सपा पार्टी कार्यालय लोहिया भवन से निकाल ट्रेक्टर रैली का नेतृत्व किया। कड़ाके की ठंड में भी  सपा कार्यकर्ता जोश के साथ रैली में शामिल हुए। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा की सरकार द्वारा जो काला कानुन लाया गया है।उसे वापस ले पार्टी किसानों के साथ है। जब तक काला कानून वापस नहीं होगा समाजवादी पार्टी किसानों का साथ देती रहेगी किसानों के साथ हो रहे अन्याय को समाजवादी पार्टी कभी वर्दाश्त नहीं करेंगी।


जंगीपुर विधायक विरेंद्र यादव ने भी निकाली ट्रेक्टर रैली

जंगीपुर विधानसभा से विरेन्द्र यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ ट्रेक्टर रैली चौकियां से शुरू की  हालांकि विधायक विरेंद्र यादव के ट्रेक्टर रैली को जिला व पुलिस प्रशासन ने भुतहियां ताड़ पर ही रोक दिया। इससे नाराज सपा कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गये। और किसानों के समर्थन में नारे लगाने लगें।पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सदर कोतवाली लेकर चले आये। वहीं सपा के दिग्गज नेता व पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह जमानियां में ट्रेक्टर रैली का नेतृत्व किया।

पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह सैकड़ों ट्रेक्टरो के साथ भदौरा होते हुए सेवराई तहसील पहुंचा।तो पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा भी अपने समर्थकों के साथ ट्रेक्टर रैली निकाल सेवराई तहसील मुख्यालय की तरफ चल पड़े। हालांकि पुलिस प्रशासन राजेश कुशवाहा समेत उनके समर्थकों को रोक दिया।और पैदल ही तहसील मुख्यालय जाने दिया। इन सबके बीच पुलिस व सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव से बहस भी हुई। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को  पैदल ही तहसील मुख्यालय में जाने की अनुमति दी अनुमति मिलते ही कार्यकर्ता जुलूस की सक्ल में पार्टी कार्यालय समता भवन पहुंचे जहां झंडारोहण कर सभा आयोजित की गई।

कासिमाबाद में महेन्द्र चौहान ने किया रैली का नेतृत्व 


जहूराबाद विधानसभा में भी पुर्व सपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान के नेतृत्व में ट्रेक्टर रैली निकाली यहां भी पार्टी के कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ किसानों के समर्थन में ट्रेक्टर रैली में भाग लिया। सपा कार्यकर्ता ट्रेक्टर के साथ किसानों के समर्थन में नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय की तरफ चल पड़े।सपा कार्य कर्ता  ट्रेक्टर पर राष्ट्रीय झंडा लगा  26 जनवरी जिन्दाबाद,भारत माता की जय के नारो के साथ तहसील मुख्यालय की तरफ चल पड़े।हालांकि पुलिस ने सपा नेताओं को तहसील मुख्यालय में प्रवेश नहीं होने दिया। सपा के पुर्व प्रत्याशी महेंद्र चौहान ने कहा की भाजपा का ये कृत्य हम लोग बरदाश्त नहीं करेंगे।भाजपा किसानों के साथ छल कर रही है।प्रधानमंत्री को काला कानून वापस लेना होगा।